IND vs NZ: भारत से भिड़ने के लिए न्यूजीलैंड का बड़ा फैसला, दो टीमों का किया ऐलान

0

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने रविवार (11 अक्टूबर) को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। टीम में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट की वापसी हुई है। वहीं, रचिन रविंद्र चोट से उबरने के बाद 50 ओवर के मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। पिछले महीने एक प्रोमो शूट के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी, जिससे उबरने के बाद अब वह वनडे फॉर्मेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने पांच वनडे मैचों के लिए अलग-अलग टीमें चुनी हैं क्योंकि कुछ खिलाड़ी तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन (जहां पहला टेस्ट मैच होना है) चले जाएंगे ताकि आने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। इसका मतलब है कि बाकी सात खिलाड़ी आखिरी दो वनडे मैचों के लिए वनडे टीम से जुड़ेंगे।

3 साल बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में लौटे फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन

व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे। टीम में काफी हद तक वह खिलाड़ी शामिल हैं, जो जनवरी में भारत में भारत को 2-1 से हराने वाले स्क्वाड में शामिल थे। एलन और फर्ग्यूसन ने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 के आखिर में खेला था। एलन ने वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले खेला था। फर्ग्यूसन ने वर्ल्ड कप के दौरान खेला था।

भारत सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम

पहले तीन वनडे मैच: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो वनडे मैच: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here