भोपाल: भोपाल के युवा क्यूईस्ट उजैर खान ने दूसरी कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के हेबॉल इवेंट में ब्रॉज मैडल जीता. वे सेमीफाइनल में अपने ही देश के पारस गुप्ता से 5-6 से परास्त हुए. स्पर्धा वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद में संपन्न हुई.
उजैर खान और पारस के बीच खेला गया सेमीफाइनल बहुत ही कांटे का रहा. 5-5 की बराबरी के बाद निर्णायक फ्रेम में एक गलती से उजैर फ्रेम खो बैठे और उन्हें ब्रॉज मैडल से संतोष करना पड़ा.
भोपाल के छोला रोड़ स्थित रिसालदार कॉलोनी निवासी उजैर, देश के टॉप क्यूईस्ट व वर्ल्ड चैम्पियन भोपाल के ही कमल चावला से ट्रेनिंग ले रहे हैं. ये उजैर का पहला इंटरनेशनल मैडल है. साथ ही कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के हेबॉल इवेंट में देश का पहला मैडल है. वे अभी तक चार इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उजैर ने टीटी नगर स्टेडियम स्थित मप्र शासन की क्यू स्पोर्ट्स अकादमी से ट्रेनिंग शुरू की थी.
बिलिर्ड्स स्नूकर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव सुनील बजाज ने भी उजैर के प्रदर्शन की सराहना की. महिला स्नूकर में मप्र की ईशिका शाह ने भी कांस्य पदक जीता. समापन समारोह की मुख्य अतिथि इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ पीटी ऊषा थीं.


