छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 गोल से दी करारी शिकस्त

0
  • संदीप कुमार, सोनू निषाद और तरुण यादव ने किए 2-2 गोल किए

राजनांदगांव। झांसी में आयोजित 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने असम हॉकी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

एक विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ हाकी की महासचिव शबनम अंसारी ने बताया की मैच के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से संदीप कुमार, सोनू निषाद और तरुण यादव ने 2-2 गोल किए, जबकि करण साहू और विष्णु यादव ने 1-1 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल खिलाड़ी

16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी की टीम में आदित्या कुमार, संदीप ठाकुर, आदित्य मेश्राम, रोहित रजक, अल्फ़ाज खान, करण कुमार साहू, निशांत तिर्की, शादाब अहमद खान, अर्जुन यादव, अजय तांडी, सैयद समीर अली, सागर सूर्यवंशी, आश्विन कुजूर, शैलेन्द्र वर्मा और विष्णु यादव शामिल हैं। टीम के कोच रवि पारिख तथा मैनेजर दीपेश चौबे हैं।

12 अक्टूबर को केरल से होगा अगला मुकाबला

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी का अगला मुकाबला 12 अक्टूबर को केरल हॉकी की टीम के साथ खेला जाएगा। असम के विरुद्ध मिली शानदार जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। छत्तीसगढ़ की टीम आगामी मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी की इस शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ हॉकी के समस्त के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हाकी इंडिया के सह सचिव फ़िरोज़ अंसारी, सहित समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी मैचों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here