डब्ल्यूसीएल 2026 पॉइंट्स टेबल: इंडिया चैंपियंस बाहर, अब किसकी बारी?

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 15वें मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का अभियान समाप्त हो गया। युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले, जिनमें उसे सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली, जबकि लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। निरंतर खराब प्रदर्शन के कारण टीम अंतिम 4 में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद अंकतालिका में भारत 2 अंक के साथ 5वें नंबर पर है और उसका रन रेट -0.346 का है। वहीं भारत को हराने के बाद वेस्टइंडीज 6 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गया और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई भी कर गया। वेस्टइंडीज अब सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली थी।

भारत-वेस्टइंडीज मैच के बाद अंकतालिका में साउथ अफ्रीका 8 अंक के साथ पहले नंबर पर है जबकि वेस्टइंडीज 6 अंक के साथ दूसरे तो वहीं इंग्लैंड की टीम 4 अंक के साथ तीसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। बेहतरीन रन रेट के आधार पर इंग्लैंड की टीम अभी आगे है। अंकतालिका में भारत 5वें जबकि बांग्लादेश छठे स्थान पर है।

इंडिया चैंपियंस-वेस्टइंडीज चैंपियंस मैच के बाद कैसी है अंकतालिका?

इंडिया चैंपियंस-वेस्टइंडीज चैंपियंस मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
एबी डिविलियर्स 4 4 237 79 211.61 14 20
चैडविक वॉल्टन 5 5 197 49.25 155.12 15 14
रोनी तालुकदार 4 4 189 47.25 152.42 16 10
रवि बोपारा 4 4 187 62.33 179.81 12 15
रिचर्ड लेवी 3 3 173 57.67 216.25 10 15
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
धवल कुलकर्णी 4 16 96 9 15.89 143 1 0
पीयूष चावला 5 19.2 116 8 16.88 135 0 0
इमरान ताहिर 4 16 96 7 16.29 114 0 0
इनामुल हक जूनियर 4 12 72 7 14 98 1 0
रायाद एमरिट 5 19 114 7 22.29 156 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here