चौथे टी20 के लिए आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन, कुलदीप यादव को मौका

0

नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। शुरुआती 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। अब टीम इंडिया के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है। अगर भारतीय टीम हैदराबाद में होने वाला चौथा मुकाबला जीत लेती है, तो वह 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर घरेलू मैदान पर सीरीज जीत सुनिश्चित करने पर होंगी।

हैदराबाद में होने वाले चौथे मुकाबले के लिए भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में क्या किसी तरह की बदलाव करने की जरूरत है इसके बारे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया। आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारत को ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है, लेकिन हैदराबाद की पिच को देखते हुए कुलदीप यादव को वापस प्लेइंग इलेवन में लाना चाहिए।

चौथे टी20 में कुलदीप यादव को मौका देना जरूरी

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हैदराबाद के मैदान पर गेंदबाजों की मदद मिल सकती है। ये मैदान उतना छोटा नहीं है जहां ज्यादा रन बने। हैदराबाद का मैदान सपाट नहीं होगा और ये छोटा मैदान भी नहीं है ऐसे में आपको कुलदीप यादव को खिलाना होगा। अब कुलदीप यादव को किसकी जगह ला सकते हैं ये बड़ा सवाल है तो आपको प्रिंस यादव या फिर मयंक यादव में से किसी एक को बाहर करना होगा।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि प्रिंस या मयंक में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि नंबर 8 पर आपको बैटर चाहिए होगा और वहां अक्षर पटेल हैं। तो मुझे ऐसा लगता है कि मयंक टीम में बने रहेंगे और कुलदीप की एंट्री प्रिंस यादव की जगह हो सकती है। वहीं क्या शिवम दुबे टीम में आएंगे तो नितीश का होम ग्राउंड हैदराबाद है और वो वहां की कंडीशन को जानते हैं तो ये देखना दिलचस्प होगा कि शिवम वापस आते हैं या नहीं।

चौथे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमनधीर, शिवम दुबे/नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here