पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज में किसने मारी बाजी? जानें टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज समाप्त हो गई है। पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की, हालांकि तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बावजूद श्रीलंका सीरीज अपने नाम नहीं कर सका, जबकि पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज जीतकर दौरे का समापन किया।

इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान का बल्ला जमकर चला और उन्होंने तीनों मैचों में 70 से ज्यादा रन की पारी खेली। साहिबजादा फरहान इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मोहम्मद इमरान रंधावा ने बाजी मारी। मोहम्मद इमरान रंधावा ने इस सीरीज के जरिए टी20आई में अपना डेब्यू किया था।

साहिबजादा फरहान का बल्ला चमका, 3 मैचों में बनाए 238 रन

श्रीलंका के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने 3 मैचों में 238 रन बनाए और उनका औसत 79.33 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 165.28 का रहा। वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर 3 मैचों में 146 रन बनाने वाले माज सदाकत रहे तो वहीं तीसरे स्थान पर लाहिरू उदारा और कुसल मेंडिंस रहे जिन्होंने 97-97 रन बनाए तो वहीं 3 मैचों में 6 विकेट लेकर मोहम्मद इमरान रंधावा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे जबकि दूसरे नंबर पर ईशान मलिंगा तो तीसरे स्थान पर दासुन शनाका रहे।

पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
साहिबजादा फरदान 3 3 238 79.33 165.28 21 12
माज सदाकत 3 3 146 48.67 175.9 10 10
लाहिरू उदारा 3 3 97 32.33 159.02 12 1
कुसल मेंडिस 3 3 97 48.5 149.23 9 4
कामिंदू मेंडिस 3 3 86 43 134.38 10 1
सिनेथ जयवर्धने 2 2 60 30 127.66 9 2
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
मोहम्मद इमरान रंधावा 3 12 72 6 10.5 63 0 0
ईशान मलिंगा 3 11.5 71 5 22.4 112 0 0
दासुन शनाका 3 9 54 4 16.75 67 0 0
नसीम शाह 2 8 48 3 21.33 64 0 0
नुवान तुषारा 3 11 66 3 34 102 0 0
महीश तीक्षणा 2 8 48 3 30.33 91 0 0
सैम अयूब 2 5 30 2 18 36 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here