नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। लगातार बेंच पर बैठाए जाने से वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा नाराज हैं। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाते हुए उस पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
वैभव को लगातार मौका नहीं मिलने से उनके चयन को लेकर बहस तेज हो गई है और टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनीष ओझा के मुताबिक वैभव जैसे टैलेंट को खेलने का मौका देना चाहिए ना कि बेंच पर बिठाकर इंतजार करवाया जाना चाहिए। वैभव को एशियन गेम्स 2026 में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में वो लगातार अंतिम ग्यारह से बाहर चल रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी को लगातार बाहर रखने पर कोच की नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनीष ओझा ने वैभव को लेकर टाइम्स नाउ से बात की और कहा कि मुझे लगता है कि अभी जो मैनेजमेंट है वह एक तरह की तानाशाही कर रहा है और जहां जो मन में आता है वे करते हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगता है कि खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाकर तैयार किया जा सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि युवा खिलाड़ी को लगातार मौके देने चाहिए जिससे कि वो बेहतर बन सकें और अपने खेल को और सुधार सकें। मनीष ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगता है कि वो खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाकर तैयार करते हैं और इसी वजह से ऐसा कर रहे हैं।
वैभव को मौका देने की मांग, कोच बोले—बेंच पर बैठाने से क्या होगा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनीष ओझा ने कहा कि आप किसी भी क्रिकेट एक्सपर्ट से बात करेंगे तो हर कोई यही कहेगा कि अगर हमें खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को तैयार करना है तो उन्हें हर हालात का सामना करवाना होगा साथ ही उन्हें खेलने का मौका देना होगा। बेंच पर बैठककर कोई खिलाड़ी ना कभी बना है और ना ही बनेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनीष ने कहा कि या तो उन्होंने मन बना लिया है कि इस खिलाड़ी को मौका नहीं देना है और उसे बाहर रखा और इतना परेशान कर दो। जब आप बाहर बैठते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि टीम में आपकी कोई जरूरत नहीं है और इससे खिलाड़ी परेशान हो जाता है।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच का दोटूक संदेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए मनीष ओझा ने कहा कि उनके हिसाब से वैभव एक तूफान की तरह हैं, जिसे रोकना आसान नहीं होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जो भी उनके रास्ते में आने की कोशिश करेगा, उसे आज नहीं तो कल पीछे हटना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनीष के मुताबिक, वैभव का प्रभाव कुछ महीनों, 1-2 साल या आईपीएल के 1-2 सीजन तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि आने वाले वर्षों में उनका खेल किसी तारे या सूरज की तरह चमकेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि लोग चाहे कुछ भी करें, वैभव हर जगह रन बनाएंगे और अपने प्रदर्शन से दबदबा कायम करेंगे। मनीष ने इस युवा बल्लेबाज की प्रतिभा और क्षमता पर पूरा भरोसा जताया।


