टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 भारतीय, अभिषेक शर्मा नंबर 1

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इससे पहले इंदौर में हुए तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत की थी। अब भारतीय टीम की नजरें चौथे मुकाबले में भी जीत दर्ज करने पर होंगी।

इंदौर में भारत की जीत में टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा की भूमिका भी अहम रही थी और उन्होंने 5 छक्के और 6 चौकों के साथ 30 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली थी। अभिषेक की इस पारी के दम पर ही भारत ने इंदौर में खेले गए मैच में 223 रन का आंकड़ा छूआ था और इस मैच में अपनी पारी के दौरान लगाए 5 छक्कों के दम पर अभिषेक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। वो टी20 में एक साल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इशान किशन टॉप-5 से बाहर

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इंदौर में अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और उन्होंने खुद का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। वो भारत की तरफ से टी20 प्रारूप में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और उन्होंने अपने रिकॉर्ड में और सुधार किया। साल 2025 में अभिषेक ने टी20 प्रारूप में कुल 108 छक्के लगाए थे जबकि इस साल वो अब तक कुल 111 छक्के लगा चुके हैं।

यानी टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में अभिषेक पहले और दूसरे स्थान पर हैं जबकि तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने साल 2026 में अबतक कुल 90 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा चौथे स्थान पर भी हैं जिन्होंने साल 2024 में कुल 87 छक्के लगाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल2022 में कुल 85 छक्के लगाए थे। लिस्ट में इशान किशन छठे स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक खेले टी20 मैचों में कुल 84 छक्के लगाए हैं।

टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
  • 111 छक्के: अभिषेक शर्मा (2026)
  • 108 छक्के: अभिषेक शर्मा (2025)
  • 90 छक्के: वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 87 छक्के: अभिषेक शर्मा (2024)
  • 85 छक्के: सूर्यकुमार यादव (2022)
  • 84 छक्के: इशान किशन (2026)
  • 71 छक्के: सूर्यकुमार यादव (2023)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here