नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार (16 अक्टूबर) को रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी से हटने और स्मृति मंधाना के स्थायी कप्तान बनने के बाद यह भारतीय टीम का पहला मैच होगा। इससे पहले कार्यवाहक कप्तान के रूप में स्मृति मंधाना ने 18 मुकाबलों में टीम की अगुआई करते हुए 11 में जीत दिलाई थी। भारतीय टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में है। टीम ने एशिया कप के बाद एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की है। अब उसकी नजरें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी।
जिम्बाब्वे का यह भारत के खिलाफ पहला द्विपक्षीय सीरीज है। जिम्बाब्वे इस दौरे पर सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली ऐतिहासिक वनडे जीत के बाद आया है, लेकिन इस साल वह टी20 फॉर्मेट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। वह अपने सभी 18 मैच हारा है। यहां भारत-जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी दी गई है।
- भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच कब होगा?
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच शुक्रवार, 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। - भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच कहां होगा?
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेला जाएगा। - भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का टॉस कब होगा?
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले महिला टी20 इंटरनेशनल मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा। - भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच कब से होगा?
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। - भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। - भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।


