नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा की जा चुकी है, जबकि वनडे टीम का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। ऐसे में वनडे टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है और किन्हें बाहर रखा जाता है, इस पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों की वापसी होगी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में इशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय है। इशान और श्रेयस की वापसी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल का पत्ता कट सकता है।
टीम इंडिया में वापसी की तैयारी में इशान किशन और श्रेयस अय्यर!
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक बार फिर से शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल नजर आएंगे। इस टीम में नितीश कुमार रेड्डी को बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चुने जाने की संभावना है तो वहीं नमन धीर या फिर सूर्यांश शेडगे में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है। सूर्यांश के चुने की संभावना न्यूजीलैंड की कंडीशन को देखते हुए ज्यादा है।
न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा!
वनडे टीम में कुलदीप यादव बतौर स्पिनर शामिल किए जा सकते हैं तो वहीं रविंद्र जडेजा को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल शायद नहीं किया जाए क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज का हिस्सा शायद नहीं बनाया जाएगा क्योंकि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं और वो टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की संभावित वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।


