भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस (LNCTE), भोपाल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल के तत्वावधान में आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कैंपस, कोलार रोड, भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में सागर, ग्वालियर, इंदौर एवं भोपाल सहित विभिन्न नोडल केंद्रों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में भोपाल नोडल ने सागर नोडल को 2-0 से तथा इंदौर नोडल ने ग्वालियर नोडल को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में इंदौर नोडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। एकल महिला मुकाबले में इंदौर नोडल की अंशिका राय ने भोपाल नोडल की उदिता को 15-9, 15-12 से हराया। वहीं, महिला युगल मुकाबले में भोपाल नोडल की अनन्या शर्मा एवं उदिता वर्मा की जोड़ी ने इंदौर नोडल की अंशिका राय एवं सुहानी सक्सेना की जोड़ी को 15-8, 15-10 से पराजित कर मुकाबले में जीत दर्ज की।
निर्णायक रिवर्स एकल मुकाबले में इंदौर नोडल की गायत्री ने भोपाल नोडल की उजैसा नामदेव को 15-8, 15-5 से हराकर इंदौर नोडल को खिताबी जीत दिलाई। इस प्रकार इंदौर नोडल ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि भोपाल नोडल उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को डॉ. अजीत सोनी रजिस्ट्रार एलएनसीटी यूनिवर्सिटी,संजीव उपाध्याय, पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी डॉ पी एस दारा एचओडी एवं डॉ. रेनू यादव असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, एलएनसीटी द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।


