भुवनेश्वर OUT, कुलवंत IN; हांगकांग सिक्सेज में क्रुणाल पंड्या बने कप्तान

0

नई दिल्ली : तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले 5 मैचों टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज की वजह से अब भुवी हांग-कांग सिक्सेज 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भुवी के इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की वजह से अब उनकी जगह भारतीय टीम में गुजरात टाइंटस के तेज गेंदबाज कुलवंत खजरोलिया को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने भुवी की जगह भारतीय टीम में कुलवंत को शामिल किए जाने का ऐलान किया।

भुवनेश्वर बाहर तो क्रुणाल को कप्तानी की जिम्मेदारी

एक तरफ जहां भुवनेश्वर कुमार हांग-कांग सिक्सेज के लिए भारतीय टीम से बाहर हो गए तो वहीं दूसरी तरफ इस सीजन के लिए भारतीय टीम का कप्तान क्रुणाल पंड्या को बनाया गया। इससे पहले भुवनेश्वर को कुमार हांगकांग सिक्सेज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने जाने के बाद अब क्रुणाल टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। क्रुणाल ने कभी इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी नहीं की है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बड़ोदा और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है।

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल ने भारत के लिए वनडे और टी20आी दोनों फॉर्मेट खेले हैं, लेकिन पिछले पांच सालों से वे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। हालांकि वे आईपीएल में लगातार खेलते रहे हैं और अब तक पांच खिताब जीत चुके हैं। वे 2025 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और इस फ्रेंचाइजी के साथ लगातार दो आईपीएल खिताब जीते हैं। क्रुणाल उस भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, टी नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया जैसे खिलाड़ी होंगे।

क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में हांगकांग सिक्सेज खेलेगा भारत

क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया।
आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के 5वें मुकाबले के लिए भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह के जगह पर भी शामिल किया गया था। भारत को आखिरी टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु में खेलना है और उम्मीद है कि भुवी को भारत की प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी जा सकती है। भुवी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री 4 साल के बाद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here