एचएमजी स्पोर्टस 31वे नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से सम्मानित होंगी 35 खेल हस्तियां

0

• इशिका चौधरी, जय मीणा मध्य प्रदेश खेल रत्न, खुशी दाभाडे स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर एवं महासिंह राव को मिलेगा लाइफटाइम अवार्ड

भोपाल. एचएमजी सपोर्टस 31वे नेशनल स्पोर्टस टाइम्स राष्ट्रीय खेल अवार्ड 2026 में देश प्रदेश की कुल 35 खेल हस्तियों को अलग-अलग खेल विधाओं में सम्मानित किया जाएगा. यह खेल समारोह 30 अक्टूबर को जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी (जेएलयू) में प्रातः11:30 बजे आयोजित किया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि श्री विश्वास कैलाश सारंग खेल एवं सहकारिता मंत्री होंगे. इस खेल समारोह में एशियन गेम्स 2026 के हॉकी एवं सॉफ्ट टेनिस पदक विजेता इशिका चौधरी एवं जय मीणा को मध्य प्रदेश खेल रत्न से नवाजा जाएगा जबकि कॉमनवेल्थ तलवारबाजी की स्वर्ण एवं रजत विजेता खुशी दाभाड़े को स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया जाएगा.लाइफटाइम अवॉर्ड महासिंह राव द्रोणाचार्य कुश्ती अवार्डी को दिया जाएगा जो कि मध्य प्रदेश कुश्ती अकादमी के मुख्य कोच भी हैं. इसके अलावा खेल समारोह में कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों,प्रेशिक्षकों और खेलों से जुड़ी खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा.

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक एवं आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि इस बार अवार्ड के लिए देशभर से 450 लोगों से अधिक के आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से चयन समिति द्वारा 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया.खेल समारोह में स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर, मप्र खेल रत्न, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, लाइफ टाइम, प्रशिक्षक, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार एवं खेल संस्थानों स्कूल, एवं क्लब को अवॉर्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल एवं अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाडिय़ों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 30 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा चुका है।

यह समारोह खेलो-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है। वर्ष 1994 में शुरू हुई खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 33वें वर्ष में प्रवेश किया है।

31 वे एचएमजी स्पोर्ट्स नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स खेल अवार्ड 2026 में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची

1. मध्य प्रदेश खेल रत्न

• सुश्री इसिका चौधरी( हॉकी) मध्य प्रदेश अकादमी ग्वालियर

• श्री जय मीणा (सॉफ्ट टेनिस) देवास

2. स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड

• सुश्री खुशी दभाडे (तलवारबाजी) मध्य प्रदेश अकादमी भोपाल

3. श्रेष्ठ खिलाड़ी अवार्ड

• श्री जतिन भाटी( शूटिंग) मध्य प्रदेश अकादमी, हरियाणा

• सुश्री राहिला फिरदौस (क्रिकेट)भोपाल

• श्री शुभम गुप्ता (रोलर स्केटिंग) भोपाल

• सुश्री प्रेरणा लोखंडे (थ्रो बाल) भोपाल

• सुश्री अनुष्का भगत( तैराकी) बिलासपुर, छत्तीसगढ़

4. श्रेष्ठ प्रतिभा अवार्ड

• सुश्री दुर्विशा पवार (एथलेटिक्स) मध्य प्रदेश अकादमी

• सुश्री दिविना धुपर ( टेनिस )इंदौर

• सुश्री वरिधि दुबे (बॉक्सिंग) मध्य प्रदेश अकादमी

• श्री उजेर खान (स्नूकर- बिलियर्ड्स) भोपाल

• सुश्री शोभा सरयाम (थ्रोबॉल) भोपाल

5. लाइफटाइम अवॉर्ड

• श्री महासिंह राव (द्रोणाचार्य अवार्ड कुश्ती) मुख्य कोच मध्य प्रदेश अकादमी

6. श्रेष्ठ कोच अवार्ड

• सुश्री वंदना उइके (हॉकी) मध्य प्रदेश अकादमी

• श्री इंद्रजीत सिकदर (शूटिंग) मध्य प्रदेश अकादमी

• श्री संदीप सिंह (एथलेटिक्स )मध्य प्रदेश अकादमी

• श्री संजय थवाइत (कराते) भोपाल

• श्री गणेश सागर (ताइक्वांडो) बिलासपुर, छत्तीसगढ़

• सुश्री गीतिका पंत ( जूडो) मध्य प्रदेश अकादमी

7. खेल प्रमोटर्स अवार्ड

• श्री प्रवीन कुमार सोनी (क्रिकेट) नई दिल्ली

• डॉ हर्ष दवे (फिजिकल एजुकेशन) जेएलयू,भोपाल

• श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी ( क्यायकिग कैनोइंग) रायपुर छत्तीसगढ़

• श्री प्रकाश यादव (वेटलिफ्टिंग) जबलपुर

• श्री बृजेंद्र सिंह( खेल अधिकारी) भेल भोपाल

8. खेल पत्रकार अवार्ड

• श्री आत्माराम भाटी (जनसत्ता) बीकानेर

• श्री प्रवीण सक्सेना (हरिभूमि) भोपाल

• श्री राहुल शर्मा (दैनिक भास्कर) भोपाल

9. स्पेशल खेल अवार्ड

• श्री प्रमोद दीक्षित (सीनियर टेनिस प्लेयर) भोपाल

• श्री महावीर सिंह आर्य (क्रिकेट एनालिसिस एमपीसीए बीसीसीआई) इंदौर

• श्री सुप्रियो एवं सुब्रो चौधरी (तैराकी रेफरी) भोपाल

• श्री माखन सिंह राजपूत( दिव्यांग क्रिकेटर) उज्जैन

• श्री तोशराम कनोजे (जु जित्सु- किक बॉक्सिंग )बालाघाट.

10. खेल संस्थान अवार्ड

• श्री अरविंदो स्कूल भोपाल

11. क्लब अवार्ड-

• एमटीएफसी( हॉकी क्लब) भोपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here