IND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का इंतजार बढ़ा, टी20 सीरीज में बना नया रिकॉर्ड

0
नई दिल्ली : बेंगलुरु में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार (17 अक्टूबर) को बारिश के कारण धुल गया। इससे सीरीज 2-2 से बराबर रही। वेस्टइंडीज के पास भारत में भारत के खिलाफ 24 साल बाद द्विपक्षीय सीरीज जीतने का मौका था। यह इंतजार आगे जारी रहेगा। वेस्टइंडीज की टीम 2002 में 7 मैचों की वनडे सीरीज 4-3 से जीती थी। उस सीरीज का फैसला भी आखिरी मैच में हुआ था।
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में खूब रन बने। आईसीसी की फुल मेंबर टीमों की टी20 सीरीज में रनरेट का नया रिकॉर्ड बन गया। भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में 10.98 के रनरेट से रन बने। इससे पहले 2026 में ही भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में 10.57 के रनरेट से रन बने थे। 2025 में वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 9.63 के रनरेट से रन बने थे। 2026 में भारत-इंग्लैंड सीरीज में 9.36 के रनरेट से रन बने थे। 2023-24 में वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज में 9.21 के रनरेट से रन बने थे।

पहले मैच में भारत ने 172 रनों के लक्ष्य के आसानी से हासिल कर लिया। अगले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 252 रनों का लक्ष्य दिया और उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगले मैच में भारत ने 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 209 पर रोककर 14 रन से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने चौथे मैच में 247 रन बनाए और भारत को 223 रनों पर आउट करके 24 रनों से मैच जीत लिया। भारत ने बारिश से रद्द हुए पांचवें मैच में 7.4 ओवर में 118 रन बना लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here