वॉल्टन और मोईन अली शीर्ष पर, डब्ल्यूसीएल 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज चैंपियंस ने रविवार (18 अक्टूबर) को इंग्लैंड चैंपियंस को 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के मामले में चैडविक वॉल्टन का दबदबा रहा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए वॉल्टन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जबकि इंग्लैंड के मोईन अली दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के हार्डस विलजोएन ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस तरह डब्ल्यूसीएल 2026 में वॉल्टन और मोईन अली ने बल्ले से, जबकि विलजोएन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो चैडविक वॉल्टन ने 7 पारियों में 85.50 के औसत से 342 रन बनाए। मोईन अली ने 5 पारियों में 75.50 के औसत से 302 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 5 पारियों में 65.50 के औसत से 262 रन बनाए। जीन पॉल डुमिनी ने 87.33 के औसत से 262 रन बनाए। इंग्लैंड के कप्तान रवि बोपारा 7 पारियों में 39.83 के औसत से 239 रन बनाकर पांचवें नंबर पर रहे।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
चैडविक वॉल्टन 7 7 342 85.5 167.65 20 28
मोईन अली 5 5 302 75.5 169.66 15 25
एबी डिविलियर्स 5 5 262 65.5 209.6 16 22
जीन-पॉल डुमिनी 5 5 262 87.33 167.95 18 18
रवि बोपारा 7 7 239 39.83 164.83 16 17
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाज

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो हार्डस विलजोएन ने 5 मैच में 13 विकेट लिए। वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉट्रेल ने 5 पारियों में 9 विकेट लिए। धवल कुलकर्णी ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो 7 मैच में 8 विकेट लेकर 5वें नंबर पर रहे।

खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
हार्डस विलजोएन 5 19.5 119 13 11.85 154 0 1
शेल्डन कॉट्रल 5 19 114 9 14.67 132 1 0
धवल कुलकर्णी 4 16 96 9 15.89 143 1 0
पीयूष चावला 5 19.2 116 8 16.88 135 0 0
ड्वेन ब्रावो 7 18.1 109 8 17.88 143 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here