भोपाल : पटियाला में 20 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रहे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजली सिंह (57 kg) और माही लामा (60 kg) का चयन किया गया है।
फिनलैंड में होने वाले आगामी टेमर टूर्नामेंट टैम्परे 2026 और विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल, 2026 की तैयारी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा यह नेशनल कैंप आयोजित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि माही लामा वर्ष 2013 और अंजली सिंह 2018 से मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।


