नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कर्नाटक के 22 साल के युवा खिलाड़ी मनवंत कुमार ने सौराष्ट्र के खिलाफ एक शानदार और यादगार पारी खेली। जब टीम के 7 विकेट सिर्फ 187 रन पर गिर चुके थे, तब मनवंत नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए। ऐसा लग रहा था कि कर्नाटक की पारी जल्दी सिमट जाएगी, लेकिन उन्होंने सूझबूझ और आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 213 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने नौवें विकेट के लिए 146 रनों की बेहतरीन साझेदारी करके टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
मनवंत कुमार ने पिछले हफ्ते ही आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलते हुए दूसरी पारी में 44 रनों की जरूरी पारी खेली थी और अपने निडर खेल से सबका दिल जीत लिया था। इसका सबसे बेहतरीन नजारा तब देखने को मिला जब उन्होंने सौराष्ट्र के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंदों पर दो शानदार छक्के लगाए। अपनी इस पारी से मनवंत कुमार ने सभी का दिल जीत लिया और फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
मैच की शुरुआत में कर्नाटक की हालत बहुत खराब थी। सिर्फ 13 रन पर ही उसके 2 मुख्य खिलाड़ी आउट हो गए थे। इसके बाद मयंक अग्रवाल और केवी अनीश ने संभलकर खेलते हुए 98 रन जोड़े, लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेटों की ऐसी झड़ी लगी कि 187 रन तक आते-आते टीम के 7 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। जब कर्नाटक के 194 रन पर 8 विकेट गिर चुके थे तब ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम 200 रन से पहले ही ऑल-आउट हो जाएगी। लेकिन तभी मनवंत कुमार ने बल्ले से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 10वें नंबर के बल्लेबाज अभिलाष शेट्टी के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 146 रनों की बड़ी साझेदारी की। अभिलाष ने भी 137 गेंदें खेलकर नाबाद 14 रन बनाए और उनका पूरा साथ निभाया।
मनवंत कुमार के लिए यह शतक बहुत खास है। उन्होंने सिर्फ एक हफ्ता पहले ही आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी और अपने करियर के दूसरे ही मैच में यह ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। इसके अलावा, वह आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। अब देखना ये होगा कि वो बल्लेबाजी में कैसा प्रदर्शन करते हैं।


