हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के रहने वाले अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी ने आठ लोगों के फाइनल में 233.7 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह लॉस एंजेलिस 2028 कोटा हासिल करने वाले तीसरे भारतीय पैरा शूटर बन गए हैं। उनसे पहले मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा ने सोमवार (19 अक्टूबर) को शूटिंग स्पर्धा के पहले दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते थे।
दक्षिण कोरिया के जो जियोंगडू ने 241.3 के स्कोर के साथ एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन के यांग चाओ ने 213.6 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। फाइनल में पहुंचने वाले एक अन्य भारतीय रुद्रांश खंडेलवाल 127.3 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे। नरवाल ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने हांगझू में आयोजित 2023 एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीता था


