भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20: टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला?

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसका पहला मैच 22 अक्टूबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा। क्राइस्टचर्च में होने वाला ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच मैच में अब बहुत कम वक्त बाकी है, ऐसे में आप ये जान लीजिए कि टीवी और मोबाइल पर आप इस मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं। इससे भी पहले ये जान लीजिए कि ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर नहीं देख पाएंगे।

सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मैच

टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है। पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसके बाद पांच वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। स​बसे आखिर में दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इस पूरी सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। अगर आप मोबाइल पर मैच देखते हैं तो उसके लिए आपके पास सोनी लिव का एप होना चाहिए। इसी एप के माध्यम से आप लैपटॉप और टेबलेट पर भी मैच देख सकते हैं।

जियोहॉटस्टार पर नहीं होगा लाइव प्रसारण, सोनी लिव पर देख सकेंगे मुकाबला

इस बात का ध्यान रखिएगा कि अभी हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच जो सीरीज खेली गई थी, उसे आपने स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देखा था, लेकिन अब आगामी सीरीज के मैच यहां नहीं दिखेंगे। सोनी स्पोर्ट्स पर ही आपको जाना होगा। सोनी लिव एप पर मैच देखने के लिए आपको उसे सब्सक्राइव भी करना होगा, उसके लिए कुछ चार्ज लगेगा, उसके बाद आप मैचों का लाइव आनंद ले सकते हैं।

भारत का T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here