पैरा एशियन गेम्स में भारत की बड़ी उपलब्धि, 100 पदक पूरे; हेनी ने जीता गोल्ड

0

नई दिल्ली : एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को 100 पदक पूरे कर लिए। पिछले एशियाई पैरा खेलों में उसने 111 पदक जीते थे। हेनी ने भालाफेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा पुरुष युगल टेबल टेनिस में जेहान डोराब मदान और शुभम वाधवा में कांस्य पदक दिलाया।

हेनी ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर की विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसमें उन्हें 1116 रजा अंक मिले। ईरान के होर्मोज सेइदीकाजपौनजी ने 50.68 मीटर (1009 अंक) के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि चीन के यू चेंगजी ने 53.66 मीटर (943 अंक) के एशियाई रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीता। एशियाई पैरा खेलों के इस संस्करण में यह भारत का 100वां पदक था।

ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के पार्क जिनचियोल और किम क्युंग-ह्युन के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वियों से 12-14, 7-11, 5-11 से हार गई, लेकिन फिर भी वे अपने ग्रुप में टॉप चार में जगह बनाने में सफल रहे और मेडल हासिल किया।

पूर्व रेसिंग ड्राइवर 50 वर्षीय जेहान इस तरह हर चार साल में होने वाले इस इवेंट में मेडल जीतने वाले भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य बन गए। जेहान ने 2023 आईटीटीएफ इजिप्ट पैरा ओपन में अपना पहला इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीता था। 29 वर्षीय शुभम का सफर मिला-जुला रहा। वह अपने चार ग्रुप मैचों में से केवल एक ही जीत पाए। उन्हें दक्षिण कोरिया की दो जोड़ियों और थाईलैंड की एक जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here