अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम में टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, सभी वर्गों में 200 से अधिक प्रविष्टियां

0

23 से 25 अक्टूबर तक होगा आयोजन, अंडर-12 से लेकर वेटरन वर्ग तक के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

रायपुर। टेनिस खेल को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 23 से 25 अक्टूबर तक यूनियन क्लब एवं अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम में टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट की विभिन्न श्रेणियों में 200 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए डबल्स मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। अंडर-12 और अंडर-16 वर्ग में सिंगल्स, जबकि अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग में सिंगल्स एवं डबल्स के मुकाबले होंगे। पुरुष एवं महिला वर्ग में भी सिंगल्स और डबल्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न आयु वर्गों में टेनिस के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, वहीं अनुभवी खिलाड़ी भी कोर्ट पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।इस आयोजन में अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं सचिव श्री गुरचरण सिंह होरा के नेतृत्व में प्रतियोगिता को सफल बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता के लिए सिंगल्स वर्ग का प्रवेश शुल्क 750 रुपये तथा डबल्स वर्ग का प्रवेश शुल्क प्रति जोड़ी 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने और अन्य जानकारी के लिए 7828619858 एवं 8149678924 पर संपर्क किया जा सकता है।

तीन दिवसीय इस आयोजन से टेनिस खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here