नई दिल्ली: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 4231 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली 4188 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, ये दोनों दिग्गज अब भारतीय टीम की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं। ऐसे में यदि सक्रिय भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव सबसे आगे हैं। वह इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले सक्रिय भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।
हालांकि सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप से संन्यास नहीं लिया है और वो एक्टिव हैं साथ ही उन्हें उम्मीद है कि वो शायद वापसी कर सकते हैं। सूर्या टी20आई में एक्टिव भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं जबकि इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा फिलहाल तो इशान किशन से आगे हैं जबकि संजू सैमसन इस वक्त तिलक वर्मा से पीछे हैं।
अभिषेक शर्मा ने इशान किशन को पीछे छोड़ा
सूर्यकुमार ने टी20आई में अब तक खेले 107 पारियों में कुल 3272 रन बनाए हैं और पहले स्थान पर हैं जबकि हार्दिक पंड्या इस लिस्ट में 2288 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं केएल राहुल इस सूची में 2265 रन के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं जबकि अभिषेक शर्मा ने 67 पारियों में 2100 रन बनाए हैं और वो चौथे नंबर पर हैं। इशान किशन इस सूची में 67 पारियों में 1955 रन बनाकर 5वें जबकि तिलक वर्मा 1847 रन के साथ छठे तो वहीं संजू सैमसन ने अब तक 70 पारियों में 1802 रन बनाए हैं और वो 7वें स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर इस सूची में 1736 रन के साथ 8वें नंबर पर हैं और उन्होंने ये रन 69 पारियों में बनाए हैं।
T20I क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (केवल एक्टिव खिलाड़ी)
3272 रन- सूर्यकुमार यादव (107 पारियां)
2288 रन- हार्दिक पांड्या (109 पारियां)
2265 रन- केएल राहुल (68 पारियां)
2100 रन- अभिषेक शर्मा (67 पारियां)
1955 रन- ईशान किशन (67 पारियां)
1847 रन- तिलक वर्मा (67 पारियां)
1802 रन- संजू सैमसन (70 पारियां)
1736 रन- श्रेयस अय्यर (69 पारियां)


