सीबीएससी राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026

0

बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटी वारिधी दुबे ने स्वर्ण और प्रियांशी नायडू ने कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया

भोपाल 24 अक्टूबर, 26 मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने सीबीएससी राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

कैथल, हरियाणा में 15 से 20 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित सीबीएससी राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में अकादमी की खिलाड़ी वारिधी दुबे ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। जबकि अकादमी की ही खिलाड़ी प्रियांशी नायडू ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here