न्यूजीलैंड ए के लिए कप्तान रीस मारियू ने सबसे ज्यादा 137 गेंद पर 76 रन बनाए। उन्होंने कर्टिस हीफी 134 गेंद पर 44 रन के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। इसके बाद न्यूजीलैंड के 3 विकेट 133 रन पर हो गए। जेडेन लेनॉक्स और टिम रॉबिन्सन लगातार दो गेंदों पर आउट हो गए। पहले दिन हीफी 37 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन अपने स्कोर में 7 रन और जोड़कर पवेलिन लौट गए।
इसके बाद मैथ्यू बॉयल 31 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और मिचेल हे के बीच 65 गेंद पर 43 रनों की साझेदारी हुई। हे 36 गेंद पर 4 चौके की मदद से 24 रन बनाए। साइमन कीन 4 रन बनाकर आउट हुए और न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 218 रन हो गया। इसके बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और क्रिस्टियन क्लार्क के बीच 56 गेंद पर 33 रनों की साझेदारी हुई।


