इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है, जो उनके समय में भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख हिस्सा रहे हैं। उन्होंने केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा को भी नजरअंदाज किया। रहाणे ने बतौर ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन को चुना। नंबर-3 पर उन्होंने चेतेश्वर पुजारा की जगह राहुल द्रविड़ को तरजीह दी।
रहाणे ने चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और पांचवें पर खुद को चुना। महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर छठे नंबर पर चुना। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा तीन तेज गेंदबाज रहे।


