वेस्ट ज़ोन अंतर विश्वविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए आरएनटीयू की महिला वेटलिफ्टिंग टीम रवाना

0

भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) की महिला वेटलिफ्टिंग टीम वेस्ट ज़ोन अंतर विश्वविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए आज सांकलचंद पटेल विश्वविद्यालय, मेहसाणा, गुजरात रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुस्कान शेख एवं खुशी बेलदार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मुस्कान शेख, बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह 61 किलोग्राम भार वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी। वहीं, बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी बेलदार 69 किलोग्राम भार वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। विश्वविद्यालय से टीम के कोच व मैनेजर सुमित के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करेंगी। विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here