आरजीपीवी राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग में भोपाल नोडल बना ओवरऑल चैंपियन

0

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल के तत्वावधान में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (LNCTS), भोपाल द्वारा आयोजित आरजीपीवी राज्यस्तरीय पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026–27 का आयोजन एलएनसीटी कैंपस, रायसेन रोड, भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर एवं सागर नोडल के 40 से अधिक खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भोपाल नोडल ने 4 स्वर्ण एवं 2 रजत पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि जबलपुर नोडल 3 स्वर्ण एवं 2 रजत पदकों के साथ उपविजेता रहा।

विभिन्न वजन वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 60 किलोग्राम वर्ग में भोपाल के रोहित सिंघा ने स्वर्ण तथा उज्जैन के चेतन कुशवाह ने रजत पदक जीता। 65 किलोग्राम वर्ग में जबलपुर के वंश कुशवाह स्वर्ण और भोपाल के रुद्र शर्मा रजत पदक विजेता बने। 70 किलोग्राम वर्ग में भोपाल के कुशल वर्मा ने स्वर्ण तथा उज्जैन के विनीत घोसाई ने रजत पदक हासिल किया।

75 किलोग्राम वर्ग में भोपाल के कार्तिक राजपूत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 85 किलोग्राम वर्ग में जबलपुर के अभय गिरी गोस्वामी ने स्वर्ण तथा उज्जैन के गौतम विश्वकर्मा ने रजत पदक जीता। 95 किलोग्राम वर्ग में भोपाल के शशि कुशवाह ने स्वर्ण तथा जबलपुर के रोशन मिश्रा ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, 110 किलोग्राम वर्ग में जबलपुर के विवेक सिंह ने स्वर्ण तथा इंदौर के आरिण नकुल ने रजत पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में जबलपुर नोडल के वंश कुशवाह ने कुल 185 किलोग्राम वजन उठाकर बेस्ट लिफ्टर का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में एलएनसीटी के एडमिशन हेड डॉ. आंबेडकर पाठक एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न नोडल से आए खेल अधिकारियों एवं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले रेफरी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here