भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का जलवा, वैभव सूर्यवंशी ने भी टॉप-10 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : भारत के 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। इससे पहले दूसरे मैच में वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। हालांकि, ओपनिंग पर वापसी करते ही वैभव ने अपने आक्रामक अंदाज से प्रभावित किया और टीम के लिए अहम 45 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी इस उपयोगी पारी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वैभव ने 45 रन की पारी खेलकर भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में एंट्री मिर ली तो वहीं इस मैच में 113 रन की शतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा लिस्ट में टॉप पर आ गए। अभिषेक शर्मा ने डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। इस लिस्ट में तिलक वर्मा, नमन धीर, श्रेयस अय्यर जैसे अन्य भारतीय बैटर भी मौजूद हैं।

अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर काबिज, वैभव सूर्यवंशी की टॉप-10 में एंट्री

अभिषेक ने कीवी टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 113 रन की पारी खेली और ये भारत की तरफ से न्यूजीलैंड की धरती पर टी20आई में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी रहा। अपनी इस पारी के दम पर वो इस टी20 सीरीज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बैटर भी बने और उन्होंने डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने तीसरे मैच में ही भारत के खिलाफ 89 रन की पारी खेली थी।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्लेन फिलिप्स हैं जिन्होंने 82 रन की पारी खेली थी तो वहीं चौथे स्थान पर भी ग्लेन ही हैं जिन्होंने 70 रन की पारी भारत के खिलाफ खेली थी। लिस्ट में 5वें नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने अब तक की अपने बेस्ट पारी 67 रनों की खेली है। तिलक वर्मा लिस्ट में 51 रन की पारी खेलकर 7वें नंबर पर हैं जबकि 45 रन की पारी खेलने वाले वैभव अब फिन एलन के साथ संयुक्त रूप से 8वें नंबर पर आ गए।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले टॉप-10 बैटर
बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट विरुद्ध 4 6
अभिषेक शर्मा 113 38 297.37 न्यूजीलैंड 9 11
डेरिल मिचेल 89 52 171.15 भारत 5 5
ग्लेन फिलिप्स 82 40 205 भारत 8 3
ग्लेन फिलिप्स 70 43 162.79 भारत 4 4
संजू सैमसन 67 33 203.03 न्यूजीलैंड 8 4
बेवॉन जैकब्स 58 46 126.09 भारत 5 1
तिलक वर्मा 51 26 196.15 न्यूजीलैंड 6 1
वैभव सूर्यवंशी 45 19 236.84 न्यूजीलैंड 4 4
फिन एलन 45 24 187.5 भारत 5 2
नमन धीर 42 15 280 न्यूजीलैंड 5 2
श्रेयस अय्यर 42 28 150 न्यूजीलैंड 1 2
फिन एलन 40 25 160 भारत 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here