नई दिल्ली: बीसीसीआई की तरफ से आयोजित की जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग का अगला सीजन साल 2027 में 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा, जिसके शेड्यूल का ऐलान अब जल्द कर दिया जाएगा। 28 अक्टूबर को आगामी पांचवें सीजन के लिए बीसीसीआई की तरफ से कोच्चि में प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया जिसमें कुल 150 खिलाड़ियों को शामिल किया गया और सभी टीमों को मिलाकर कुल 27 स्लॉट खाली थी। ऑक्शन खत्म होने के बाद कुल 25 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा बने और इसमें सबसे ज्यादा यूपी वॉरियर्स ने खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया जिनके पास कुल 8 स्लॉट खाली थे। इस बार हुए मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनेक्स रहीं जिनको यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये से 1 करोड़ 10 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया।
विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के प्लेयर ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने सोफी मोलिनेक्स को जहां 1.10 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया तो वहीं स्नेह राणा ने 30 लाख रुपये लेने में कामयाब रहीं। ग्रेस हैरिस और कैथरीन ब्राइस भी अगले WPL सीजन में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा रहेंगी। इस बार यूपी वॉरियर्स ने ऑक्शन से पहले सिर्फ 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें उनके पास कुल 8 स्लॉट खाली थे और सभी को भरने में कामयाब रहीं।
WPL 2027 के लिए सभी टीमों का फाइनल स्क्वॉड
- यूपी वॉरियर्स – दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मनाली दक्षिणी, सहाना पवार, आशा सोभना, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, ग्रेस हैरिस, कैथरीन ब्राइस, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस, सोफी मोलिनक्स।
- गुजरात जाएंट्स – अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, जी कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, समायरा राघव।
- दिल्ली कैपिटल्स – एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजाने केप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काश्वी, किर्स्टी गॉर्डन, नाजमा खान।
- मुंबई इंडियंस – अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, सानिका चालके, श्वेता सहरावत, अक्षिता भगत।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश, क्लो ट्रायॉन।


