वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर! अभिषेक-संजू करेंगे ओपनिंग, अश्विन ने बताई भारत की प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह इस भूमिका में प्रभाव नहीं छोड़ सके और 6 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन को नंबर 3 पर उतारा गया, जबकि वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 19 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली। अब इशान किशन की वापसी के साथ भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग में बरकरार रखा जाएगा या उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है?

यह मुद्दा सबसे बड़ा चर्चा का विषय है। हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तो मन बना लिया है कि वैभव सूर्यवंशी पर फैसला धैर्य के साथ लिया जाएगा। वैभव को मौका तब ही मिलेगा जब टॉप ऑर्डर में कोई इंजरी होगी। यानी इशान किशन की वापसी जब भी होगी, तब वैभव को बाहर होना पड़ेगा। उस वक्त संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही ओपनिंग करेंगे। रविचंद्रन अश्विन का भी इस मुद्दे पर यही मानना है।

अश्विन ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविचंद्रन अश्विन ने सोनी लिव पर बात करते हुए कहा,”वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह शुरुआत की है, ठीक आईपीएल की तरह वह खेले हैं। मेरे लिए वह हमेशा एक स्पेशल खिलाड़ी हैं और वह अपने करियर में कई स्पेशल कमाल करते आएंगे। अगर टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो इशान किशन जब नहीं हैं तो वैभव को आना पड़ा है। यह एक परफेक्ट ऑर्डर है, क्योंकि संजू सैमसन के पास अनुभव है और वह नंबर 3 पर खेल सकते हैं।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने आगे कहा जब इशान आएंगे तो वैभव को बाहर होना पड़ेगा। वह बोले,”हालांकि, कल (चौथे टी20 में) इशान किशन अगर वापसी करेंगे तो मुझे लगता है वैभव को बाहर जाना पड़ेगा और संजू की वापसी उस जगह पर होगी, जो वह डिजर्व करते हैं।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यानी अश्विन का साफतौर पर मानना है कि अगर इशान किशन लौटे तो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में यह एक बदलाव तय है। वैभव बाहर जाएंगे, अभिषेक-संजू ओपनिंग करेंगे और इशान किशन नंबर 3 पर ही खेलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने आगे वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर कहा,”मुझे पता है कि वह (वैभव) आने वाले सालों में भारतीय क्रिकेट का पोस्टर ब्वॉय बनेगा, लेकिन अभी हमें एक कदम पीछे लेना होगा और उसे अपना क्रिकेट एनजॉय करने का वक्त और स्पेस देना होगा। मैं भी 16 साल की उम्र से खेल रहा हूं और मैं भी अपना क्रिकेट एनजॉय करता था। यही एक 16 साल के क्रिकेटर को करना चाहिए। वह एक स्पेशल टैलेंट है, तो उसे एनजॉय करने देना चाहिए और हमें उसे बल्लेबाजी करते देख एनजॉय करना चाहिए।”

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ऑकलैंड से प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वैभव सूर्यवंशी भी पैड लगाकर कोच गौतम गंभीर के साथ नजर आए हैं। वहीं इशान किशन भी पैड अप दिखे। यानी इशान किशन फिट होकर चौथे टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं। इस पर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। इससे पहले बीसीसीआई ने दूसरे व तीसरे मैच से पहले इशान की उपलब्धता पर जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here