– इशिका चौधरी, जय मीणा मध्य प्रदेश खेल रत्न, खुशी दाभाडे स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर एवं महासिंह राव को मिला लाइफटाइम अवार्ड
भोपाल। 31वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स एचएमजी स्पोर्टस अवार्ड 2026 से कल 30 अक्टूबर को देश प्रदेश की कुल 35 खेल हस्तियों को अलग-अलग खेल विधाओं में सम्मानित किया गया। यह खेल समारोह जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी (जेएलयू) के नए सभागृह में प्रात:11:30 बजे 2:00 बजे के बीच आयोजित किया गया.। समारोह के मुख्य अतिथि जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर एवं एचएमजी sports के ओनर अभिषेक मोहन गुप्ता और पद्मश्री पेरा तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया थे।
इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव, अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बृजेश तोमर, द्रोणाचार्य अवार्ड महासिंह राव, जेअलयू के उप कुलपति डॉ विवेक खरे, मुमताज खान (चेयरमैन, वेस्ट जोन एथलेटिक्स फेडरेशन) मंच पर मौजूद थे इस दौरान सभी अतिथियों ने खेल प्रतिभाओं कोचस, खेल पत्रकारों, खेल प्रमोटरों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया .
इस खेल समारोह में एशियन गेम्स 2026 के हॉकी एवं सॉफ्ट टेनिस पदक विजेता इशिका चौधरी एवं जय मीणा को मध्य प्रदेश खेल रत्न से नवाजा गया, जबकि कॉमनवेल्थ तलवारबाजी की स्वर्ण एवं रजत विजेता खुशी दाभाड़े को स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया।
लाइफटाइम अवॉर्ड महासिंह राव द्रोणाचार्य कुश्ती अवार्डी को दिया गया.जो कि मध्य प्रदेश कुश्ती अकादमी के मुख्य कोच भी हैं। इसके अलावा खेल समारोह में कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाडय़िों, प्रेशिक्षकों और खेलों से जुड़ी खेल हस्तियों को सम्मानित किया गया.
31वें एचएमजी स्पोर्ट्स नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स खेल अवार्ड 2026 में सम्मानित हुए खिलाडय़िों की सूची
- मध्य प्रदेश खेल रत्न : इसिका चौधरी (हॉकी), जय मीणा (सॉट टेनिस)
- स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड: खुशी दाभाड़े (तलवारबाजी)
- श्रेष्ठ खिलाड़ी अवार्ड: जतिन भाटी, शूटिंग, राहिला फिरदौस, क्रिकेट , शुभम गुप्ता, रोलर स्केटिंग, प्रेरणा लोखंडे, थ्रो बाल, अनुष्का भगत, राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- श्रेष्ठ प्रतिभा अवार्ड : दुर्विषा पवार (ट्रायथलान), दिविना धुपर (टेनिस), युगप्रताप सिंह (शूटिंग), वरिधि दुबे (बॉक्सिंग), उजैर खान (स्नूकर-बिलियड्र्स), शोभा सरयाम (राष्ट्रीय थ्रोबॉल)
- लाइफटाइम अवॉर्ड : महासिंह राव (द्रोणाचार्य अवार्डी कुश्ती)
- श्रेष्ठ कोच अवार्ड: वंदना उइके (हॉकी कोच), इंद्रजीत सिकदर (शूटिंग कोच), संदीप सिंह (एथलेटिक्स कोच), संजय थवाइत (कराते कोच), गणेश राम सागर (ताइक्वांडो कोच), गीतिका पंत (जूडो कोच)
- खेल प्रमोटर्स अवार्ड : प्रवीन कुमार सोनी (क्रिकेट प्रशासक/कमेंटेटर), डॉ. हर्षवर्धन दवे (फिजिकल एजुकेशन), प्रशांत सिंह रघुवंशी (कयांकिंग कैनोइंग), प्रकाश यादव (बॉडी बिल्डिंग व पॉवरलिटिंग), बीरेंद्र कुमार सिंह (खेल अधिकारी)
- खेल पत्रकार अवार्ड : आत्माराम भाटी, प्रवीण सक्सेना, राहुल शर्मा,
- स्पेशल खेल अवार्ड : प्रमोद दीक्षित (टेनिस), महावीर सिंह आर्य (क्रिकेट ), सुभ्रो चौधरी एवं स्व. सुप्रियो चौधरी (तैराकी), माखन सिंह राजपूत (दिव्यांग क्रिकेटर), तोषराम कनोजे (किक बॉक्सिंग, कराते, वूशु)
- खेल संस्थान अवार्ड : अरविंदो स्कूल
- क्लब अवार्ड : एमटीएफसी (हॉकी क्लब)


