रायपुर, 31 अक्टूबर। रायपुर जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा जिला स्तरीय सीनियर (महिला एवं पुरुष) वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया के माध्यम से जिले की महिला एवं पुरुष टीमों का गठन किया जाएगा, जो आगामी प्रतियोगिताओं में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
चयन ट्रायल का आयोजन शनिवार को शाम 4 बजे से बूढ़ा पारा स्थित स्प्रे स्कूल वॉलीबॉल मैदान, रायपुर में किया जाएगा। इसमें जिले के इच्छुक एवं प्रतिभाशाली महिला और पुरुष वॉलीबॉल खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
रायपुर जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर चयन स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है। संघ का उद्देश्य जिले में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है।
- चयन ट्रायल संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें: 9575600000
- आयोजक: रायपुर जिला वॉलीबॉल संघ।


