सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 5 विकेट से हराया

0

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में 31 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने छत्तीसगढ़ को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

मुकाबले में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ़ की ओर से कशिश अग्रवाल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। वहीं नेहा बड़वाइक ने 15 और प्रीति यादव ने 13 रनों का योगदान दिया।

महाराष्ट्र की ओर से देविका वैद्य और अनुजा पाटिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए।

जवाब में 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। महाराष्ट्र की ओर से देविका वैद्य ने 26 रन तथा अश्विनी कुलकर्णी ने 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रीति यादव ने 2 विकेट हासिल किए। इस तरह महाराष्ट्र ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here