टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी में शिवांस इंटरनेशनल स्कूल की शानदार जीत, दावरा इंटरनेशनल को 126 रनों से हराया

0
  • टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी में शिवांस इंटरनेशनल स्कूल रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दावरा इंटरनेशनल स्कूल अभनपुर को 126 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

शनिवार को खेले गए मुकाबले में दावरा इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और शिवांस इंटरनेशनल स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांस इंटरनेशनल स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष ने 32 रन तथा एकांश मिश्रा ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं दावरा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से नमन साहू और सृजन साहू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।

Gyan Ganga school vs Salem school player of match-Aaryan Agarwal

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दावरा इंटरनेशनल स्कूल की पूरी टीम शिवांस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 27 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। सिवांस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से अर्जुन शर्मा ने 3 विकेट तथा राघव शर्मा ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस तरह शिवांस इंटरनेशनल स्कूल ने 126 रनों से शानदार जीत दर्ज की। हर्ष साहू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को खेले गए एक अन्य रोमांचक मुकाबले में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने स्प्रिंग डेल्स स्कूल को 5 रनों से परास्त कर सुपर-8 में अपनी जगह सुनिश्चित की।

  • कल खेले जाएंगे चार मुकाबले
प्रतियोगिता में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले इस प्रकार हैं:

1. शिवम विद्यापीठ अमलेश्वर विरुद्ध पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल रायपुर।
2. वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद विरुद्ध स्प्रिंग डेल्स स्कूल कुम्हारी।
3. रयान इंटरनेशनल स्कूल रायपुर विरुद्ध आदर्श स्कूल मोवा।
4. सालेम इंग्लिश स्कूल रायपुर विरुद्ध श्री शंकराचार्य विद्यालय हुडको भिलाई।

अंतिम चरण में पहुंची प्रतियोगिता, अब होंगे सुपर-8 के रोमांचक मुकाबले

राज्य की 32 स्कूलों की टीमों की सहभागिता वाली यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता में आगे सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे, जहां से चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दो टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संभावित रूप से 3 नवंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को अब प्रतियोगिता के अंतिम चरण में रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here