रायपुर, 2 नवंबर 2026। बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की टीम अपना चौथा मुकाबला 2 से 5 नवंबर तक हैदराबाद के जिमखाना स्टेडियम में मेजबान हैदराबाद के खिलाफ खेल रही है। मुकाबले के पहले दिन छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 87 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं।
छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान अनुज तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की पारी खेली, जबकि विकल्प तिवारी ने 69 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 54 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा मयंक वर्मा और जयंत यादव ने 36-36 रनों का योगदान दिया।

वहीं, हैदराबाद की ओर से रक्षण रेड्डी और अनिकेत रेड्डी ने 2-2 विकेट हासिल किए।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक छत्तीसगढ़ ने 279 रन बनाकर मुकाबले में सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया है। दूसरे दिन टीम की कोशिश शेष विकेटों के साथ स्कोर को और आगे बढ़ाने की होगी।


