सीनियर महिला टी-20: गोवा ने छत्तीसगढ़ को 8 रनों से हराया

0
Team Chhattisgarh

रायपुर, 2 नवंबर 2026। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में छत्तीसगढ़ की टीम को अपने पांचवें मुकाबले में गोवा के खिलाफ 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 2 नवंबर को सूरत में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम जीत के लिए मिले 113 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।

Priti Yadav – 3 wickets

छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम 19.1 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 112 रन ही बना सकी। गोवा की ओर से तेजस्विनी और शिखा पांडे ने 27-27 रन बनाए, जबकि पूर्वजा वरेकर ने 22 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रीति यादव और अंशु अग्रवाल ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि उर्मिला हरिना ने 2 विकेट झटके।

113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ़ की ओर से सृष्टि शर्मा और कृति गुप्ता ने 28-28 रन बनाए, जबकि शिवानी कृष्णा ने 22 रनों का योगदान दिया।

Anshi Agrawal – 3 wickets

गोवा की ओर से श्रेया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि पूर्वा ने 2 विकेट झटके। इस प्रकार गोवा ने रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 8 रनों से पराजित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here