राहुल सिंह पैरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

0

इन्दौर.विगत दिवस समर्थ सेवा संस्थान झालावार (राजस्थान) द्वारा ओलम्पस अकादमी के प्रतिभावान अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सिंह विमल को उनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया.जो सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है.

आज प्रातः राहुल के अकादमी पहुंचने पर अकादमी के संस्थापक सुधांशु शर्मा एवं मनीष माहेश्वरी सर ने राहुल का अभिनंदन करते हुए राहुल को बधाई प्रेषित की.इस अवसर पर आपने कहा कि यह राहुल की कड़ी मेहनत का सम्मान है सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करने वाला शख्स निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है.इस अवसर पर मेडम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here