रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मुकाबला 2 से 5 नवंबर तक हैदराबाद के जिमखाना स्टेडियम में हैदराबाद के विरुद्ध खेला जा रहा है।
मुकाबले के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ की टीम ने अपनी पहली पारी में 90.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 284 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अनुज तिवारी ने शानदार 72 रन तथा विकल्प तिवारी ने 69 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इनके अलावा मयंक वर्मा और जयंत यादव ने 36-36 रनों का योगदान दिया।
हैदराबाद की ओर से मिलिंद ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि रक्षण रेड्डी और अनिकेत रेड्डी को 2-2 सफलताएं मिलीं।
इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 83 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। इस तरह हैदराबाद की टीम अभी छत्तीसगढ़ के पहली पारी के स्कोर से 9 रन पीछे है।
हैदराबाद की ओर से राहुल रादेश ने 72 रन और हिमातोजा ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं अनिकेत रेड्डी ने 32 रन तथा तनय त्यागराजन ने 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में धर्मेन्द्र सिंह जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए, जबकि देव आदित्य सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किए।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। हैदराबाद की टीम छत्तीसगढ़ से अभी भी 9 रन पीछे है और उसके पास केवल एक विकेट शेष है।


