विराट कोहली और अर्शदीप सिंह शीर्ष पर, शुभमन गिल ने भी टॉप 5 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को 5 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय टीम को लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज का शानदार आगाज किया। मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर रहे, जबकि विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

पहले वनडे के बाद कोहली और अर्शदीप का जलवा

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर रहे जिन्होंने 74 रन की पारी खेली जबकि न्यूजीलैंड के लिए 38 रन की पारी खेलने वाले टिम सीफर्ट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे में 37 रन बनाए और वो तीसरे नंबर पर रहे। वहीं भारत की तरफ से पहले वनडे में 4 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह इस मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे जबकि गुरनूर बरार ने 3 विकेट लिए और वो दूसरे स्थान पर रहे। इस मैच में 2 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज तीसरे नंबर पर रहे।

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
विराट कोहली 2026-2026 1 1 0 74 74 74 51 145.09 0 1 0 13 1
टिम सीफर्ट 2026-2026 1 1 0 38 38 38 43 88.37 0 0 0 3 2
शुभमन गिल 2026-2026 1 1 0 37 37 37 56 66.07 0 0 0 5 0
ब्लेयर मार्शल टिकनर 2026-2026 1 1 0 34 34 34 23 147.82 0 0 0 1 4
ग्लेन फिलिप्स 2026-2026 1 1 0 30 30 30 51 58.82 0 0 0 2 1
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद सर्वाधिक विकेट लेने टॉप-5 बॉलर
गेंदबाज साल मैच पारी गेंद ओवर्स मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकॉनामी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
अर्शदीप सिंह 2026-2026 1 1 60 10 0 70 4 4/70 17.5 7 15 1 0
गुरनूर बराब 2026-2026 1 1 56 9.2 0 44 3 3/44 14.66 4.71 18.66 0 0
जैकब डफी 2026-2026 1 1 42 7 0 49 3 3/49 16.33 7 14 0 0
अंशुल कंबोज 2026-2026 1 1 60 10 2 22 2 2/22 11 2.2 30 0 0
नाथन स्मिथ 2026-2026 1 1 28 4.4 0 21 1 1/21 21 4.5 28 0 0
काइल जैमीसन 2026-2026 1 1 42 7 0 34 1 1/34 34 4.85 42 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here