नई दिल्ली : विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें एक छक्का और 13 चौके शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.10 का रहा। अपनी इस दमदार पारी के दम पर कोहली ने सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की और इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए।
विराट कोहली के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ 74 रन की पारी खेली और ये SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के खिलाफ उनकी 134वीं 50 प्लस पारी रही। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर में 133 बार 50 प्लस पारी खेली थी। इस लिस्ट में ब्रायन लारा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ के खिलाफ अपने पूरे करियर में कुल 100 बार 50 प्लस की पारी खेली थी।
इस लिस्ट में कुमार संगकारा चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 97 बार किया था जबकि शिवनारायण चंद्रपॉल ने SENA देशों के खिलाफ 89 बार 50 प्लस पारी खेली थी। राहुल द्रविड़ भी इस सूची में शामिल हैं जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ 89 बार ऐसा किया था, लेकिन चंद्रपॉल में 300 पारियों में 89 बार ऐसा किया था जबकि द्रविड़ ने 303 पारियों में 89 बार 50 प्लस पारी खेली थी जिसकी वजह से द्रविड़ इस लिस्ट में चंद्रपॉल से पीछे रह गए। बाबर आजम इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ 83 बार 50 प्लस की पारी खेली है।
SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर पारी खेलने वाले टॉप-10 बैटर
134 – विराट कोहली (385 पारी)
133 – सचिन तेंदुलकर (417 पारी)
100 – ब्रायन लारा (301 पारी)
97 – कुमार संगकारा (315 पारी)
89 – शिवनारायण चंद्रपॉल (300 पारी)
89 – राहुल द्रविड़ (303 पारी)
87 – महेला जयवर्धने (338 पारी)
86 – विव रिचर्ड्स (207 पारी)
83 – बाबर आजम (228 पारी)
81 – डेसमंड हेन्स (259 पारी)


