टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 का खिताब एसएसएवी हुडको भिलाई के नाम, फाइनल में एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर को 20 रनों से हराया

0
  • रोमांचक खिताबी मुकाबले में सोहम सिंह की शानदार बल्लेबाजी, विधान ने तीन विकेट लेकर दिलाई जीत; साहिया और सृजन सोनी की घातक गेंदबाजी के सामने सिमटी एनएच गोयल की टीम

रायपुर। टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 (2026) का शानदार समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी मुकाबले में एसएसएवी हुडको भिलाई ने बेहतरीन टीमवर्क, अनुशासित गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर को 20 रनों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों की 32 टीमों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं ने अपनी शानदार खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन निर्णायक क्षणों में एसएसएवी हुडको भिलाई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजेता बना दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसएवी हुडको भिलाई ने बनाए 128 रन

फाइनल मुकाबले में एसएसएवी हुडको भिलाई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से सोहम सिंह ने 46 गेंदों में 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान आदित्य कनौजिया ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 3 चौके और एक शानदार छक्के की मदद से 30 रन बनाए। वहीं मोहम्मद आदिल खान ने 25 गेंदों में 4 चौकों की सहायता से 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अमिताभ सिंह ने 6 गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत देने का प्रयास किया। एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की ओर से कप्तान सार्थक धुप्पड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आरुष जैन ने 4 ओवरों में मात्र 19 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि एकमदीप ने 4 ओवरों में केवल 16 रन खर्च कर एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 रनों पर सिमटी एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की टीम

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की, लेकिन एसएसएवी हुडको भिलाई के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 19.1 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की ओर से अर्जुन अग्रवाल ने 44 गेंदों में 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं बृजेश सुल्तानिया ने 21 गेंदों में 5 चौकों की सहायता से 25 रनों की उपयोगी पारी खेली। कविन जैन ने 21 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन लगातार गिरते विकेटों के कारण एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

विधान, साहिया और सृजन सोनी की शानदार गेंदबाजी ने पलटा मुकाबला

एसएसएवी हुडको भिलाई की जीत में गेंदबाजों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। विधान ने 4 ओवरों में 25 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। वहीं साहिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। सृजन सोनी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में एक मेडन सहित केवल 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।सोहम सिंह ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार योगदान देते हुए 4 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान आदित्य कनौजिया ने भी एक विकेट हासिल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएसएवी हुडको भिलाई की संतुलित बल्लेबाजी, शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण ने टीम को चैंपियन बनाने में निर्णायक योगदान दिया।

32 स्कूल टीमों और लगभग 500 खिलाड़ियों की भागीदारी ने प्रतियोगिता को बनाया खास

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के छठवें सीजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों की 32 टीमों और लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया,इसके साथ इस प्रतियोगिता की खास बात रही कि ये इसका छठवा सीजन था हर बार इस प्रतियोगिता को नया चैपियन मिला और इस बार भी इस प्रतियोगिता को नया चैपियन मिला!

प्रतियोगिता में कुल 56 टी -20 मैच खेले गए!17 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक यह प्रतियोगिता टर्मिनेटर इटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी दो राष्ट्रीय स्तर के मैदानो मे खेले गए! साथ ही पूरी प्रतियोगिता के मुकाबलों के लाइव प्रसारण की व्यवस्था ने प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाया।विजेता को ₹40,000 की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी और उपविजेता को 15000 इनामी राशि और ट्रॉफी प्राप्त हुई!

  • प्रतियोगिता मे मैन ऑफ़ द सीरीज संकराचार्य विद्यालय हुड़को भिलाई स्कूल के सोहम सींग बने
  • फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच संकराचार्य विद्यालय हुड़को भिलाई स्कूल के साहित्य बने
  • प्रतियोगिता के बैस्ट बेटसमैन एम जी एम स्कूल रायपुर के स्वप्निल बने,
  • प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज संकराचार्य विद्यालय हुड़को भिलाई स्कूल के सोहम सींग बने
  • प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ फिल्डर संकराचार्य विद्यालय हुड़को भिलाई स्कूल के साहित्य बने
  • प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के पी एस सरोना स्कूल के शुभ बने

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया!उन्होंने कहा प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा भविष्य में बड़े स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती हैं।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता को बधाई दी और टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अति विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं विप्र महाविद्यालय रायपुर के चेयरमैन माननीय ज्ञानेश शर्मा जी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों के महत्व और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में खेल प्रतियोगिताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना हमारा उद्देश्य – डॉ. शबाब कुरैशी

प्रतियोगिता के संबंध में टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक एवं डायरेक्टर डॉ. शबाब कुरैशी (एनआईएस क्रिकेट कोच) ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना एकेडमी का प्रमुख उद्देश्य है!उन्होंने कहा,“हमारा सपना है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धात्मक मैच खेलने का अवसर मिले। केवल अभ्यास से नहीं, बल्कि लगातार उच्चस्तरीय मुकाबले खेलने से ही खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत और तकनीकी रूप से परिपक्व बनता है। टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी इसी सोच का परिणाम है।”

इस भव्य समापन समारोह मे अति विशेष अतिथि के रूप मे
  • माननीय संदीप जैन
    नगर पालिका अध्यक्ष, आरंग, छत्तीसगढ़
  • माननीय प्रशांत श्रीवास्तव
    पूर्व सदस्य, राज्य खेल एवं युवा आयोग, छत्तीसगढ़ शासन
  • अमरजीत हुलाड़ा
    अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
    राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त
  • श्रीमती मीना वर्मा
    अध्यक्ष – नगर पालिका, कुम्हारी
  • राकेश मिश्रा जी के.पी.एस.सरोना डायरेक्टर,
  • माननीय जयेश तिवारी
    जिला युवा मोर्चा, खेल एवं कला प्रकोष्ठ
    आप सभी ने कार्यक्रम कि सोभा बधाई और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया!
  • आयोजक: टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी
    संस्थापक एवं डायरेक्टर: डॉ. शबाब कुरैशी (एनआईएस क्रिकेट कोच)
    शाखाएं: रायपुर | भिलाई | महासमुंद | कुम्हारी(दुर्ग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here