भारतीय टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : मोहाली के बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के लिए शिलानंद लकड़ा (4′, 13′) और दिलप्रीत सिंह (21′, 25′) ने दो-दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह (9′), सुखजीत सिंह (21′), अंगद बीर सिंह (36′) और विवेक सागर प्रसाद (54′) ने भी गोल दागे। कोरिया के लिए एकमात्र गोल सांगजुन हान (9′) ने किया।

सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी लीग मैच जीते थे और भारत ने अपने विजयीक्रम को जारी रखा और लगातार छठा मैच भी जीत लिया और फाइनल में पहुंच गया। अब गुरुवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला जापान से होगा। जापान ने शूटआउट में मलेशिया को हराते हुए (5-3) फाइनल में जगह बनाई। भारत और साउथ कोरिया के बीच हुए मैच की बात करें तो इस मुकाबले में भारत ने आक्रामक शुरुआत की और चौथे मिनट में ही एक बेहतरीन टीम गोल के जरिए बढ़त बना ली।

पहले क्वार्टर के नौवें मिनट में कोरिया ने वापसी की जब सांगजुन हान ने टीम के लिए गोल दागा, लेकिन भारत ने तुरंत ही एक पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करत हुए फिर से बढ़त हासिल कर ली और ये गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। 13वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत के पहले प्रयास को गोलकीपर किम जेह्योन ने रोक दिया, लेकिन रिबाउंड पर शिलानंद ने फुर्ती दिखाते हुए अपना दूसरा गोल कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार खेल दिखाया और इसके समाप्त होने के बाद भारत 6-1 से आगे था।

हाफ-टाइम के बाद खेल की शुरुआत कुछ अजीब तरीके से हुई जब कोरिया के कप्तान किम योंग बोक को 5 मिनट के लिए येलो कार्ड मिला क्योंकि उनकी टीम ने मैदान पर 11 से ज्यादा खिलाड़ी उतार दिए थे। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया हालांकि इस बीच साउथ कोरिया ने काफी प्रयास किए, लेकिन वो एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाए जबकि दूसरे हाफ के दौरान भारत ने दो और गोल किए और आखिरी में जब मैच समाप्त हुआ तब भारत 8-1 से आगे रहते हुए जीत अपने नाम कर चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here