रोहित का छक्कों में दबदबा, कोहली ने सचिन को पछाड़ा; टॉप-10 भारतीयों की सूची

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा नहीं चल पाए और वो डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित ने बेशक इस मैच में निराश किया, लेकिन अभी उनके पास 4 मैच और बचे हैं जहां वो रन बना सकते हैं और टीम की जीत में सहयोग कर सकते हैं। रोहित पहले मुकाबले में नहीं चल पाए, लेकिन बात अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की करें तो वो इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

रोहित शर्मा का जलवा बरकरार, कोहली, सचिन, गिल और सहवाग भी टॉप-10 में शामिल
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 35 वनडे मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ कुल 49 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है। कीवी टीम के खिलाफ इस वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वो जैसे ही एक छक्का लगाएंगे वो भारत की तरफ से इस टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले बैटर भी बन जाएंगे। वहीं कीवी टीम के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 37 मैचों में 29 छक्के लगाए हैं।

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मैच खेलते हैं और इस मैचों में उन्होंने 26 सिक्स जड़े थे। भारतीय वनडे टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 16 मैचों में 25 छक्के लगाए हैं और वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब हैं। इस सूची में वीरेंद्र सहवाग भी हैं जो 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों में 22 छक्के लगाए थे तो वहीं श्रेयस अय्यर 20 छक्कों के साथ छठे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर के पास अब सहवाग से आगे निकलने का मौका है।

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय

रोहित शर्मा- 49 छक्के
विराट कोहली- 29 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 26 छक्के
शुभमन गिल- 25 छक्के
वीरेंद्र सहवाग- 22 छक्के
श्रेयस अय्यर- 20 छक्के
हार्दिक पंड्या- 13 छक्के
केएल राहुल- 13 छक्के
रविंद्र जडेजा- 13 छक्के
अजय जडेजा- 12 छक्के
सुरेश रैना- 11 छक्के
युवराज सिंह- 11 छक्के
नवजोत सिंह सिद्धू- 10 छक्के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here