बीच मुकाबले में बदली न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11, टिकनर आउट और फिशर की एंट्री

0

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शनिवार (7 नवंबर) को न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में बीच मुकाबले के दौरान बदलाव करना पड़ा। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की जगह मैट फिशर को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया। अब फिशर टिकनर की जगह गेंदबाजी कर सकेंगे। दरअसल, मैच के दौरान 41वें ओवर की पहली गेंद टिकनर के हेलमेट पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

अंशुल कम्बोज ने 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बाउंसर किया। टिकनर स्टंप छोड़कर हटे। कम्बोज ने उन्हें फॉलो किया। लेग साइड में हटने के बाद टिकनर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। शॉट नहीं लगा और गेंद दाईं ओर हेलमेट ग्रील पर कान के नीचे गेंद लगी। इसके बाद केएल राहुल और कम्बोज ने टिकनर का हालचाल लिया। टिकनर इस बाउंसर के दो गेंद बाद ही पवेलियन लौट गए। उन्होंने 5 गेंद पर 2 रन बनाए। कम्बोज ने उन्हें बोल्ड किया।

न्यूजीलैंड की पारी 134 रन पर ढेर, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

ब्लेयर टिकनर के तौर पर न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा। न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई। इसके बाद भारत की पारी की शुरुआत से पहले जानकारी सामने आई कि फिशर ने बतौर कनकशन सबस्टिट्यूट टिकनर की जगह ले ली है। क्रिकेट में कनकशन यानी सिर पर चोट लगने पर बीच मैच के दौरान प्लेइंग 11 में खिलाड़ी को रिप्लेस किया जा सकता है। वह सबस्टिट्यूट बल्लेबाजी या गेंदबाजी भी कर सकता है। लाइक टू लाइक खिलाड़ी ही उस खिलाड़ी की जगह लेता है यानी गेंदबाज की जगह बल्लेबाज शामिल नहीं हो सकता है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने के कारण ब्लेयर टिकनर अब आगे नहीं खेल पाएंगे। अभी टिकनर मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं और मैथ्यू फिशर ‘कन्कशन सब्स्टिट्यूट’ के तौर पर मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो गए हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here