रायपुर: विक्रम सिंह सिसोदिया रायपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। संघ की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अवतार जुनेजा ने नये अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित किया।
बैठक में भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा,राज्य बैडमिंटन संघ की सहसचिव श्रीमती कविता दीक्षित,कोषाध्यक्ष संजय भंसाली सहित जिला बैडमिंटन संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने सिसोदिया के नेतृत्व में जिले व राज्य में बैडमिंटन के विकास को गति मिलने का विश्वास जताया।


