5 लाख इनामी राशि वाली अखिल भारतीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 15 नवंबर से

0

भोपाल.भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा लगभग पाँच लाख इनामी राशि की स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय( पुरुष -महिला)डे- नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता 15 नवम्बर 2026 से भोपाल के ओल्ड चैंपियन मैदान पर आयोजित की जाएगी ।

आज ओल्ड कैम्पियन मैदान पर भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता मैं एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि स्वर्गीय श्री ठाकुर हुकुम सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें लगभग पाँच लाख रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों में वितरित की जायेगी। 

प्रतियोगिता 15 नवम्बर 2026 से ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर दूधिया रोशनी में दो प्रारूपों मैं खेली जाएगी जो कि अंतर क्लब,अकादमी व कारपोरेट /डिपार्टमेंटल व अखिल भारतीय टी-20 लिमिटेड ओवर होगी। उक्त प्रतियोगिता भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित की जा रही है जो कि मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के द्वारा निर्धारित मापदंडों व नियमों पर खेली जाएगी।

इंटर क्लब /अकादमी की प्रतियोगिता मैं भोपाल संभाग मैं पंजीकृत खिलाड़ी एवं क्लब /अकादमी ही भाग ले सकते हैं ।आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक ध्रुव नारायण सिंह और संरक्षक मनोज जैन संरक्षक ने प्रतियोगिता मैं खिलाड़ियों को लगभग पाँच लाख रुपए की इनामी राशि व अन्य शानदार पुरस्कारों द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं.प्रतियोगिता विभिन्न मैदानों पर खेली जाएगी ।

प्रतियोगिता मैं हर मैच का मैन ऑफ द मैच ,श्रेष्ठ बल्लेबाज़ ,श्रेष्ठ गैन्दबाज़,श्रेष्ठ विकेट कीपर व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया जाएगा.आज हुई इस बैठक में सैयद साजिद अली ,शान्ति कुमार जैन,मनोज जैन ,हेमंत कुमार सूदन ,अतुल दुबे ,अतुल खरे,एम के भटनागर ,स्वदेश सिंह कुशवाह ,अंकित शर्मा ,जावेद हमीद ,हरभान सिंह सेंगर ,मुजीब उद्दीन ,सादउद्दीन ,विशाल ऐय्यर ,अमिताभ वर्मा ,के जी शर्मा ,के डी गुप्ता,मोहम्मद ज़मील ख़ान ,सुमित तनेज़ा ,सुरेश खड़से ,अभिजीत सक्सेना “अंकुर” आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here