IND vs NZ ODI सीरीज के बीच टीम इंडिया को दोहरा झटका, दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

0

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेला जा रही है। शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है। इस बीच वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन काफ इंजरी के कारण आखिरी के दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं, जबकि ब्लेयर टिकनर वेलिंगटन वनडे में हेलमेट पर गेंद लगने की वजह से अगले सात दिनों तक मैदान से बाहर रहेंगे। उनकी जगह लेने के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को हैमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे से पहले टीम में बुलाया गया है। बता दें कि डेवोन कॉनवे पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को साफ किया है कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी20 सीरीज के दौरान लगी चोट से अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। वहीं, ब्लेयर टिकनर को सिर पर लगी चोट से राहत मिल गई है, लेकिन आईसीसी के नियमों के मुताबिक उन्हें सात दिन तक मैदान से बाहर रहना होगा, जिस वजह से वह भी अगले दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे। टिकनर की जगह लेने के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को हैमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे से पहले ही टीम से जोड़ लिया गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज मैट हेनरी को चौथे वनडे मैच के लिए टीम में वापसी करने की सलाह दी गई है।

मैट हेनरी और काइल जैमिसन को पहले तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन में टेस्ट कैंप से जुड़ना था, लेकिन अब वे चौथे वनडे मैच के लिए भी टीम के साथ ही रुकेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि आखिरी के दोनों मैचों के लिए टीम में दो नए खिलाड़ी और जोड़े जाएंगे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ तीसरे वनडे के ठीक एक दिन बाद यानी बुधवार को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो जाएंगे।

तीसरे ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमिसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग

चौथे ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, निक केली, टिम साइफर्ट, विल यंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here