इंडिया ए-न्यूजीलैंड ए सीरीज में किसने मारी बाजी? जानें टॉप 5 बैटर और बॉलर

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले दोनों देशों की ए टीमों के बीच 3 चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली गई, जिसके सभी मैच ड्रॉ रहे और सीरीज भी बराबरी पर समाप्त हुई। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। देवदत्त पडिक्कल ने 5 पारियों में 326 रन बनाकर बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल किया और सीरीज के नंबर 1 बल्लेबाज बने।

वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 पारियों में तीन मैच खेलते हुए 279 रन बनाए। टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन रहे, जिन्होंने 3 मैचों की 5 पारियों में 231 रन बनाए। जबकि दो मैचों की चार पारियों में 223 रन बनाकर यश राठौड़ नंबर 4 पर रहे। पांचवें स्थान पर एकमात्र कीवी खिलाड़ी को जगह मिली। इंडिया ए के कप्तान ध्रुव जुरेल 4 पारियों में 179 रन बनाकर छठे स्थान पर रहे।

गेंदबाजों की बात करें तो टॉप 5 में आकिब नबी दार और मुकेश कुमार ने जगह बनाई। हालांकि, आकिब इस समय वनडे टीम के साथ हैं, लेकिन उन्होंने इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच सीरीज के पहले ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके थे। एक मैच में इस प्रदर्शन के दम पर वह गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, मुकेश कुमार ने 5 विकेट लेकर चौथा स्थान हासिल किया। अंशुल कंबोज ने भी सीरीज में एक मैच खेलते हुए 4 विकेट लिए, लेकिन वह सूची में छठे स्थान पर रहे।

इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
देवदत्त पडिक्कल 3 5 326 65.20 62.81 43 3
यशस्वी जायसवाल 3 5 279 69.75 77.93 34 7
साई सुदर्शन 3 5 231 46.20 42.08 28 0
यश राठौड़ 2 4 223 111.50 84.15 22 3
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 3 4 196 65.33 49.12 23 0
इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
जैक गिब्सन 2 53.2 320 8 22.75 182 0 0
साइमन कीन 1 19.3 117 6 7.17 43 0 1
औकिब नबी 1 28.0 168 6 16.17 97 0 0
फ्रेजर शीट 2 61.0 366 6 36.00 216 1 0
मुकेश कुमार 2 30.0 180 5 18.60 93 0 1
बारिश ने बिगाड़ा खेल, इंडिया ए-न्यूजीलैंड ए का तीसरा मुकाबला ड्रॉ

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हुआ। इस मैच के आखिरी दो दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवल के शतक और चार खिलाड़ियों के अर्धशतक की बदौलत 464 रन पर पारी घोषित की थी। न्यूजीलैंड ए ने 36 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट दूसरे दिन के अंत में गंवाए थे और प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सफलताएं मिली थीं। उसके बाद इस मुकाबले में एक भी गेंद नहीं हुई और अंत में मैच ड्रॉ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here