आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य ओपनर, अन्वय द्रविड़ को भी मिला मौका; भारत की प्लेइंग 11 घोषित

0

नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2026 के अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम का सामना यूएई की अंडर-19 टीम से हो रहा है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। मैच में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी टॉस नहीं जीत सके। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय अंडर-19 टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम में एक बदलाव किया गया है। बाएं हाथ के गेंदबाज आर्यन सवसानी को यशवीर गौड़ की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम की बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मुकाबले में अन्वय द्रविड़ से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। वहीं, आर्यवीर सहवाग, उपकप्तान यशवर्धन चौहान और कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडिया अंडर 19: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्य पटेल, मोहित उल्वा, इशान सूद।

यूएई अंडर 19: अयान मिस्बाह (कप्तान), मुहम्मद साद (विकेटकीपर), अहमद ख़ुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, नूरुल्लाह अयोबी, हदायतुल्लाह खान, बिलाल खान, नसीम खान, ज़ैनुल्लाह रहमानी, उदीश सूरी।

इंडिया अंडर 19 का स्क्वाड

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्य पटेल, शाविन विनोद, इशान सूद।

यूएई अंडर 19 का स्क्वाड

अयान मिस्बाह (कप्तान), मुहम्मद अहमद (विकेटकीपर), उमर तौकीर, अहमद ख़ुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, ज़ैनुल्लाह रहमानी, उदीश सूरी, नूरुल्लाह अयोबी, मुहम्मद उमर फैसल, नसीम खान, रायज़ल नादिर, हदायतुल्लाह खान, बिलाल खान, मुहम्मद साद।

पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

ग्रुप ए से अपने पहले दोनों मैच जीतने वाली पाकिस्तान अंडर 19 की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं ग्रुप बी से अभी किसी भी टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here