न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज जीतने का भारत के पास सुनहरा मौका

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी बार 2019 में वनडे सीरीज जीती थी। इसके बाद 2020 और 2022 में हुए दोनों दौरों पर उसे कीवी सरजमीं पर वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब 7 साल बाद टीम इंडिया के पास एक बार फिर न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज अपने नाम करने का मौका है। पांच मैचों की मौजूदा सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें बाकी मुकाबलों में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए सीरीज जीतने पर होंगी।

भारतीय टीम ने अब तक न्यूजीलैंड में सिर्फ दो वनडे सीरीज ही जीती हैं। पहली बार 2009 में भारत ने न्यूजीलैंड के दौरे पर 3-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की थी। उसके 10 साल बाद 2019 में भारत ने फिर न्यूजीलैंड में 4-1 से वनडे सीरीज जीती थी। अब सात साल बाद फिर से भारतीय टीम यहां वनडे सीरीज जीत सकती है। उसी बीच भारत ने दो वनडे सीरीज लगातार न्यूजीलैंड दौरे पर गंवाई हैं।

भारतीय टीम ने 1975-76 में न्यूजीलैंड के दौरे पर पहली वनडे सीरीज खेली थी। उसके बाद से अब तक यह भारत की न्यूजीलैंड दौरे पर यह 11वीं वनडे सीरीज है। इससे पहले 10 सीरीज के परिणामों की बात करें तो दो सीरीज भारत ने जीती हैं, दो ड्रॉ रही हैं और 6 सीरीज न्यूजीलैंड ने जीती हैं। मौजूदा सीरीज अगर भारत ने जीती तो यह न्यूजीलैंड में उसकी तीसरी वनडे सीरीज जीत होगी।

न्यूजीलैंड में भारत की वनडे सीरीज के परिणाम
साल मैच भारत जीता न्यूजीलैंड जीता टाई सीरीज का नतीजा
1975/76 2 0 2 0 न्यूजीलैंड जीता
1980/81 2 0 2 0 न्यूजीलैंड जीता
1993/94 4 2 2 0 ड्रॉ
1998/99 5 2 2 0 ड्रॉ
2002/03 7 2 5 0 न्यूजीलैंड जीता
2008/09 5 3 1 0 भारत जीता
2013/14 5 0 4 1 न्यूजीलैंड जीता
2018/19 5 4 1 0 भारत जीता
2019/20 3 0 3 0 न्यूजीलैंड जीता
2022/23 3 0 1 0 न्यूजीलैंड जीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here